भारत के लिए खास रहा साल 2025
साल 2025 का अंत हो चुका है और सफेद बॉल के दोनों ही फॉर्मेट में भारतीय टीम के लिए यह साल खास रहा. साल की शुरुआत में उसने ICC चैम्पियन्स ट्रॉफी का खिताब जीता. तो वहीं सितंबर में उसने पाकिस्तान को हराकर एशिया कप टी20 का खिताब अपने नाम किया.