ऑनलाइन पेमेंट के चक्कर में स्कैम हुआ तो मिलेगा मुआवजा
आज के समय में लोग कैश में कम और डिजिटल मोड पर ज्यादा पैसों का लेनदेन करते हैं. ऑनलाइन ट्रांजैक्शन ने हमारे रोजमर्रा के कामों और पेमेंट सिस्टम को बेहद आसान बना दिया है. किराने का सामान खरीदना हो, चाय वाले के पैसे देने हो, घर का रेंट चुकाना हो, किसी के अकाउंट में पैसे जमा करने हो, ऑनलाइन शॉपिंग करना हो या फिर ऑटो वाले को किराया ही क्यों न देना हो, बस क्लिक में सारा काम हो जाता है. कुछ पेमेंट के लिए थर्ड पार्टी पेमेंट लिंक भेजती है या OTP जेनरेट होता है. इसे शेयर करते ही पेमेंट हो जाता है. हालांकि, इसमें बहुत खतरा भी है. अक्सर लोग ऑनलाइन पेमेंट के चक्कर में स्कैम का शिकार हो जाते हैं.