RBI ने पॉलीमर नोटों की तैयारी शुरू की
भारतीय रिजर्व बैंक की नोट छापने वाली कंपनी BRBNMPL ने दुनिया भर की कंपनियों के लिए पॉलीमर शीट का टेंडर जारी किया है. इन शीटों का इस्तेमाल भारतीय करेंसी छापने में किया जाएगा. अभी यह सिर्फ शुरुआती कदम है, जिसके जरिए सही कंपनी का चुनाव किया जाएगा. अगर सब कुछ ठीक रहा तो आने वाले समय में भारत में कागज की जगह पॉलीमर से बने नोट देखने को मिल सकते हैं. इससे नोट पहले के मुकाबले ज्यादा मजबूत और टिकाऊ बनेंगे.