1-घंटे की देरी वाला प्लान क्या है?
RBI के डिस्कशन पेपर के अनुसार, अब 10,000 रुपये से ज्यादा के ट्रांजेक्शन पर पैसे तुरंत रिसीवर के खाते में नहीं पहुंचेंगे. बैंक इस पैसे को करीब 1 घंटे तक होल्ड पर रखेगा, जिससे भेजने वाले को फ्रॉड सिचुएशन में ट्रांजैक्शन कैंसिल करने का मौका होगा. बता दें कि इस प्लान पर अभी विचार ही किया जा रहा है.