RCB का आज PBKS से मैच
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम गुरुवार को पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ क्वॉलीफायर 1 मैच खेलने को तैयार है. दोनों ही टीमों को पास मौका है कि वे पहली बार IPL का खिताब अपने नाम कर लें. लेकिन सपना किसी एक का ही पूरा होगा. ऐसे में आज जब क्वॉलीफायर 1 में दोनों टीमें भिड़ेंगी तो सबसे पहले फाइनल में जगह पक्की करने को बेताब होंगी.






