1 गेंद पर बना डाले 20 रन
टी20 क्रिकेट के आ जाने से गेंदबाजों की जमकर धुनाई हो रही है. इस फॉर्मेट में रिकॉर्ड्स बन रहे हैं और टूट रहे हैं. अब हाल ही में एक ऐसा चमत्कार देखने को मिला है, जिसपर शायद ही कोई यकीन कर पाए. ये सच है. दरअसल, कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) 2025 में उस समय क्रिकेट का अजूबा देखने को मिला जब सिर्फ एक ही गेंद पर 20 रन बन गए. ये अद्भुत चमत्कर सेंट लूसिया ग्राउंड पर गयाना अमेजन वॉरियर्स और सेंट लूसिया किंग्स के बीच खेले गए मैच में हुआ. मैच में IPL फ्रेंचाइजी RCB के खिलाड़ी ने ऐसा गजब का कारनामा किया कि हर तरफ उसी के ही चर्चे हो रहे हैं.