Rehan Vadra Propose To Aviva Baig See Gandhi Family Tree Marriage History 8250904
पूर्व PM इंदिरा से लेकर प्रियंका के बेटे रेहान तक... गांधी परिवार में किसने किससे की शादी? यहां देखें पूरा फैमिली ट्री
Gandhi Family Tree: प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा की सगाई राजस्थान में होने वाली है. इस मौके पर आइए जानते हैं गांधी परिवार में किसने किससे शादी की है?
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी और कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा बुधवार को सगाई करने जा रहे हैं. यह कार्यक्रम राजस्थान के रणथम्भौर में होगा, जहां परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे.
People are also watching
2/8
प्रियंका के बेटे रेहान ने अवीवा बेग को प्रपोज किया
बता दें रेहान वाड्रा ने अपनी बचपन की दोस्त अवीवा बेग को प्रपोज किया है. यह सालों पुरानी दोस्ती, अब रिश्ते में बदलने जा रही है. आइए जानते हैं गांधी परिवार में किसने किससे शादी की है?
3/8
पूर्व PM इंदिरा और फिरोज गांधी की लव मैरिज
देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और उनके पति फिरोज गांधी की लव मैरिज थी. शुरुआत में जवाहरलाल नेहरू और कमला नेहरू इस रिश्ते को लेकर तैयार नहीं थे.
4/8
रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे जवाहरलाल नेहरू
इंदिरा गांधी और फिरोज गांधी की शादी 26 मार्च, 1942 को इलाहाबाद के आनंद भवन में हुई थी. इसके बाद, इनके दो बेटे हुए थे जिनका नाम - राजीव गांधी और संजय गांधी था.
5/8
राजीव गांधी और सोनिया में बढ़ती नजदीकियां
राजीव गांधी और सोनिया की मुलाकात कैंब्रिज में पढ़ाई के दौरान हुई थी, धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई. हालांकि, सोनिया के पिता इस शादी के लिए राजी नहीं थे.
6/8
शादी में नहीं आए थे सोनिया के पिता
कई मतभेदों के बाद भी राजीव और सोनिया गांधी ने 25 फरवरी, 1968 को शादी की. इसमें सोनिया के पिता शामिल नहीं हुए, लेकिन गांधी परिवार ने इस रिश्ते को दिल से अपनाया.
7/8
पूर्व PM के दूसरे बेटे संजय की शादी
इंदिरा गांधी के दूसरे बेटे संजय की मुलाकात मॉडल मेनका आनंद से हुई. इन दोनों ने भी लव मैरिज की, सगाई 1974 में घोषित हुई और शादी बेहद सादगी से उसी साल हुई.
8/8
प्रियंका और रॉबर्ट वाड्रा का रिश्ता
राजीव और सोनिया गांधी के दो बच्चे हैं - प्रियंका और राहुल गांधी. प्रियंका की मुलाकात रॉबर्ट वाड्रा से 1991 में हुई और 1997 में दोनों ने शादी की. (Photos: google)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.