बहुत पिट चुकी हैं रेखा
हिंदी सिनेमा की सदाबहार एक्ट्रेस रेखा हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में नजर आईं, जहां उन्होंने अपने करियर और निजी जिंदगी से जुड़े कई किस्से शेयर किए. रेखा ने मां पुष्पावल्ली के बारे में कई दिल छू लेने वाली बातें बताई थीं. लेकिन उन्होंने एक घटना बताई जब डांस मास्टर जी ने उन पर पान का डिब्बा फेंक दिया था और उनके खून बहने लगा था. जब अर्चना पूरन सिंह ने रेखा से पूछा कि क्या उन्हें कभी डायरेक्टर्स से डांट पड़ी है तो रेखा ने बताया, 'मैं उनसे भी पिट चुकी हूं. न सिर्फ डायरेक्टर्स से बल्कि कोरियोग्राफर्स से भी. साउथ के कोरियोग्राफर बहुत सख्त हैं. हीरालाल मास्टर जी ने एक बार मुझसे कहा था कि तुम एक्ट्रेस बनने आई हो?






