अपना 77वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है भारत
26 जनवरी को भारत अपना 77वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है. इस खास मौके पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की खास परेड होनी है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तिरंगा फहराएंगी. इसके बाद गणतंत्र दिवस की परेड होगी. दिल्ली के कर्तव्य पथ पर होने वाली गणतंत्र दिवस परेड देश की सैन्य ताकत, सांस्कृतिक विरासत और एकता की झलक दिखाती है. करीब से इस परेड को देखना अलग ही अनुभव देता है. ऐसे में ज्यादातर लोग इस परेड को देखने पहुंचते हैं.