रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत
Sushant Singh Rajput: 14 जून 2020 को वो मनहूस दिन जब सुशांत सिंह राजपूत की अचानक हुई मौत ने पूरी इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया था. उनके फैंस सदमे में आ गए थे. चूंकि इस दौरान बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती उनके साथ थीं तो उनका निशाने पर आना जग जाहिर था. इस केस को लेकर रिया पर ड्रग्स सप्लाई और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप लगे थे जिसके बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने उन्हें 8 सितंबर 2020 को गिरफ्तार कर लिया.