क्या होता है चावल का माड़?
आपने कई लोगों को चावल का माड़ पीते देखा होगा. लंबे बाल व ग्लोइंग स्किन के लिए लोग अक्सर इसका सेवन करते हैं. यह पुरानी एशियाई परंपरा है, लेकिन क्या ये नुस्खा वाकई में काम करता है? दरअसल में चावल को धोने, भिगोने या उबालने के बाद जो पानी बचता है, उसे माड़ कहते हैं.





