73 सांसदों के खिलाफ आपराधिक मामले
राज्यसभा में खाली हुए 37 सीटों को हाल ही में भरा गया है. इनमें से 11 सीटों के लिए चुनाव हुए, जबकि 26 सांसद निर्विरोध चुने गये. TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, 233 राज्यसभा सांसदों में से 229 के हलफनामों के विश्लेषण से पता चलता है कि 73 (32%) सांसदों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं और 31 (14%) अरबपति हैं.