म्यूचुअल फंड से सही समय पर पैसे निकालना जरूरी
करोड़पति बनने का कोई शॉर्टकट नहीं है. अगर आप कुछ बातों का ख्याल रखें, प्लान करके चलें, सेविंग और स्मार्ट इंवेस्टमेंट करें, तो कुछ सालों में अपने लिए बड़ा फंड खड़ा कर सकते हैं. बात जब इंवेस्टमेंट से बेहतर रिटर्न मिलने की हो, तो म्यूचुअल फंड्स का जिक्र होना जरूरी हो जाता है. म्यूचुअल फंड के जरिए छोटे निवेशक अलग-अलग एसेट क्लास में निवेश कर बेहतर रिटर्न पा सकते हैं. इसमें डायवर्सिफिकेशन, प्रोफेशनल मैनेजमेंट और लिक्विडिटी की भूमिका अहम होती है. ज्यादातर लोग म्यूचुअल फंड में पैसा तो लगा लेते हैं, लेकिन कब पैसा निकालना चाहिए और कैसे टैक्स बचाया जाए, उन्हें इसकी जानकारी नहीं होती.