Rihanna Ambani House Photos: रिहाना का भारत दौरा चर्चा का विषय बन गया है. उन्होंने अंबानी हाउस एंटीलिया में पूजा की, फूलों की होली खेली - जिससे जुड़े फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे.
1/8
मुंबई आईं थीं सिंगर रिहाना
इंटरनेशनल सिंगर और बिजनेसवुमन रिहाना (Rihanna) अपने कॉस्मेटिक ब्रांड Fenty Beauty के लॉन्च के लिए मुंबई आईं थीं.
2/8
अंबानी हाउस एंटीलिया का दौरा किया
रिहाना ने अपने दौरे के दौरान अंबानी परिवार के घर एंटीलिया (Ambani House Antilia) का दौरा किया, जहां उनके लिए खास कार्यक्रम रखे गए.
3/8
ग्रैंड वेलकम और ट्रेडिशनल टच
एंटीलिया पहुंचने पर ईशा अंबानी, श्लोका मेहता, राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी ने उनका स्वागत किया. साथ ही ट्रेडिशनल डांस से उनका भव्य अभिनंदन हुआ.
4/8
पूजा और आरती में लिया हिस्सा
रिहाना ने भारतीय संस्कृति को करीब से महसूस करते हुए पूजा और आरती में भाग लिया, जो फैंस के लिए एक खास मोमेंट बन गया.
5/8
फूलों की होली में दिखा देसी अंदाज
उन्होंने अंबानी परिवार के साथ फूलों की होली खेली. फूलों से खेलते और डांस करते उनके वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए.
6/8
स्पेशल लंच और फैमिली टाइम
इस दौरान, रिहाना ने अंबानी परिवार के साथ खास तौर पर तैयार किया गया लंच भी एंजॉय किया. जिससे उनका यह विजिट और खास बन गया.
7/8
Fenty Beauty स्टोर लॉन्च के लिए मुंबई आईं
रिहाना भारत में अपने ब्रांड Fenty Beauty के स्टोर Fenty Beauty Ki Haveli के लॉन्च के लिए आई थीं. जिसने फैंस के बीच जबरदस्त चर्चा बटोरी.
8/8
हिंदी में बोलना चाहा - Thankyou
उन्होंने इवेंट में कई सेलेब्स और इन्फ्लुएंसर्स से मुलाकात की. एक वायरल वीडियो में रिहाना हिंदी में 'थैंक यू' कैसे कहते हैं यह पूछती नजर आईं, जिसने फैंस का दिल जीत लिया. (Photo from ANI)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.