रिंकू सिंह ने बनाया IPL करियर का सर्वोच्च स्कोर
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के मैच फिनिशर खिलाड़ी रिंकू सिंह ने रविवार को टीम को अकेले अपने दम पर जीत दिला दी. लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ मुश्किलों में फंसी अपनी टीम के लिए रिंकू नंबर 6 पर जब बैटिंग के उतरे थे, तब 7वें ओवर तक ही सिर्फ 31 रन जोड़ने तक 4 विकेट गंवा दिए थे. यहां से रिंकू पारी को अंतिम गेंद तक संभाला और 51 बॉल में नाबाद 83 रन ठोककर टीम को 155 रनों के स्कोर तक पहुंचाया. इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 5 छक्के भी जमाए. यह उनके IPL करियर का सर्वोच्च स्कोर है.






