फिर चर्चा में आरजे महवश
एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आरजे महवश (Rj Mahvash) सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं. उनका नाम लंबे समय से टीम इंडिया के स्पिनर युजवेंद्र चहल के साथ जोड़ा जा रहा है. कई बार दोनों को साथ देखा भी गया है. बताया जा रहा है कि दोनों डेट कर रहे हैं. लेकिन आधिकारिक तौर पर दोनों ने इस रिश्ते के बारे में ऐलान नहीं किया है.