समुद्र की गहराई में उतरा रोबोट
इंसान समुद्र में उतर सकता है, लेकिन सिर्फ एक तय गहराई तक ही जा पाता है. गहरे समुद्र में बहुत ज्यादा दबाव और अंधेरा होता है, जहां जाना इंसान के लिए लगभग नामुमकिन होता है.
By Rishabh Kumar | Updated: May 2, 2026 6:08 AM IST
इंसान समुद्र में उतर सकता है, लेकिन सिर्फ एक तय गहराई तक ही जा पाता है. गहरे समुद्र में बहुत ज्यादा दबाव और अंधेरा होता है, जहां जाना इंसान के लिए लगभग नामुमकिन होता है.
समुद्र में कई जहाज सालों पहले डूब चुके हैं, लेकिन उनमें से ज्यादातर आज तक नहीं मिल पाए. गहराई, अंधेरा और मुश्किल हालात की वजह से उनकी खोज करना बहुत कठिन होता है.
एक खास रोबोट को करीब 2.4 किलोमीटर गहराई तक भेजा गया, जिसने 400 से 500 साल पुराने डूबे जहाज को खोजा. यह रोबोट ऊपर से एक जहाज के जरिए कंट्रोल किया गया था.
रोबोट में कैमरा और खास टूल्स लगे थे, जिनकी मदद से उसने मलबे के बीच रास्ता बनाया. उसने साफ तस्वीरें लीं और जहाज से जुड़ी चीजों को स्कैन करके जानकारी इकट्ठा की.
यह मिशन फ्रांसीसी नेवी और पुरातत्व विशेषज्ञों ने मिलकर किया. इस मिशन का नाम ‘कैमराट 4’ था. रोबोट वहां पहुंचा जहां इंसान जाना संभव नहीं है.
गहरे समुद्र में बहुत कम तापमान और पूरा अंधेरा होता है, जहां आम मशीनें भी काम नहीं करतीं. लेकिन यह रोबोट हर सेकंड कई तस्वीरें लेकर अपना काम आसानी से करता रहा.
रोबोट की तस्वीरों से अब 3D मॉडल तैयार किए जाएंगे. इससे पुराने जहाजों के बारे में नई जानकारी मिल सकती है और भविष्य में समुद्र की और खोज करना आसान हो जाएगा.