वनडे फॉर्मेट में खेलेंगे रोहित शर्मा
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने अपने नेतृत्व में भारत की झोली में एक और ICC खिताब डाल दिया है. भारत ने चैम्पियन्स ट्रॉफी 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया. इस मौके पर कई जानकार उम्मीद कर रहे थे कि रोहित शायद यहां वनडे फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर सकते हैं. लेकिन उन्होंने कहा कि वह मैदान पर अच्छा महसूस कर रहे हैं और उनका संन्यास का कोई इरादा नहीं है.