ठंड के मौसम में घर और ऑफिस में रूम हीटर का इस्तेमाल (यूज) करना आम है. लेकिन, लंबे समय तक और गलत तरीके से इसका उपयोग खतरनाक साबित हो सकता है.
People are also watching
2/8
कार्बन मोनोऑक्साइड से जान को खतरा
दरअसल, गैस-केरोसिन या कोयले से चलने वाले हीटर से कार्बन मोनोऑक्साइड गैस निकलती है, जो न दिखती है और न ही सूंघी जा सकती है.
3/8
कमरा बंद करने से गैस जमा हो जाती
अगर बंद कमरे में यह गैस जमा हो जाए, तो शरीर में ऑक्सीजन की कमी होने लगती है. कई बार लोग सोते-सोते ही इसका शिकार हो जाते हैं.
4/8
ऑक्सीजन की कमी से दम घुटता
वहीं, ईंधन (फ्यूल) से चलने वाले हीटर कमरे की ऑक्सीजन तेजी से खत्म करते हैं. जिससे सांस लेने में दिक्कत, घबराहट और बेहोशी हो सकती है.
5/8
आग लगने का खतरा
हीटर को पर्दों, कंबल, बिस्तर या लकड़ी के फर्नीचर के पास रखने से आग लगने का जोखिम बढ़ जाता है. खासकर रात के समय में.
6/8
खराब वायरिंग भी बन सकती है वजह
ओवरहीटिंग या खराब वायरिंग की वजह से भी हीटर में आग लग सकती है, जो बड़े हादसे में बदल सकती है.
7/8
वेंटिलेशन बहुत जरूरी है
हीटर चलाते समय कमरे में थोड़ी हवा आने-जाने की जगह जरूर होनी चाहिए, ताकि ऑक्सीजन का स्तर बना रहे.
8/8
हीटर का ठीक से इस्तेमाल करें
सर्टिफाइड और अच्छी क्वॉलिटी का हीटर इस्तेमाल करें. इसे जलने वाली चीजों से दूरी रखें, एक सॉकेट में ज्यादा प्लग न लगाएं. सोने से पहले हीटर याद से बंद करके सोएं. (Photos: freepik)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.