Ross Taylor Made These 5 Records While Playing For New Zealand 8056542
न्यूजीलैंड के लिए खेलते हुए रॉस टेलर ने बनाए ये 5 रिकॉर्ड, अब इस देश के लिए खेलेंगे क्रिकेटर
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान रॉस टेलर ने साल 2022 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. उन्होंने साल 2006 से 2022 तक न्यूजीलैंड के लिए क्रिकेट खेला. जिसमें टेलर ने 5 बड़े रिकॉर्ड बनाए. हालांकि टेलर अब एशिया-ईस्ट एशिया-पैसिफिक टी20 वर्ल्ड कप 2026 क्वालीफायर में समोआ का प्रतिनिधित्व करेंगे.
रॉस टेलर तीनों फॉर्मेट में 100 से ज्यादा मैच खेलने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर थे. हालांकि अब इस लिस्ट में विराट कोहली, डेविड वॉर्नर और टिम साउदी का नाम भी जुड़ गया है.
People are also watching
2/5
सबसे ज्यादा कैच पकड़ने का रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने का रिकॉर्ड भी रॉस टेलर के नाम है. उन्होंने तीनों फॉर्मेट को मिलाकर कुल 450 मैचों खेले हैं. जिसमें टेलर ने 351 कैच पकड़े हैं.
3/5
वनडे में न्यूजीलैंड के लिए सबसे रन और शतक
वनडे में न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन और शतक लगाने का रिकॉर्ड रॉस टेलर के नाम दर्ज है. उन्होंने 21 शतक की मदद से 8,607 रन बनाए हैं.
4/5
टेस्ट में दूसरे सबसे ज्यादा रन वाले न्यूजीलैंड के प्लेयर
टेस्ट में न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में रॉस टेलर दूसरे स्थान पर हैं. उन्होंने 112 टेस्ट मैच में 7,683 रन बनाए हैं. जिसमें 19 शतक और 35 अर्धशतक भी शामिल है.
5/5
सबसे ज्यादा टेस्ट खेलने वाले न्यूजीलैंड के खिलाड़ी
रॉस टेलर न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ी के रूप में डेनियल विटोरी के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं. दोनों ने 112 टेस्ट खेले हैं.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.