1 अप्रैल से लागू होंगे ये 9 बदलाव
बिजनेस क्लास, सैलरीड क्लास और आम आदमी के लिए 1 अप्रैल को April Fool Day नहीं है. ये दिन अपने पैसों के हिसाब-किताब करने और बजट के गुणा-गणित का दिन है. वैसे तो हर महीने की पहली तारीख को बैंकिंग, फाइनेंस, रेलवे, ट्रांसपोर्ट से जुड़े कोई न कोई बदलाव जरूर लागू होते हैं. आने वाले महीने की 1 तारीख को पूरा टैक्स सिस्टम बदल जाएगा. फॉर्म 16 बदल जाएगा. PAN कार्ड के नियम बदलेंगे.फास्टैग का एनुअल पास लेना और ट्रेन का टिकट कैंसिल करवाना महंगा हो जाएगा.