Su-57E स्टील्थ फाइटर को लेकर नया ऑफर
भारतीय वायुसेना को अपनी लड़ाकू क्षमताएं बढ़ाने के लिए नए और आधुनिक लड़ाकू विमानों की जरूरत है. इसे ही नजर में रखते हुए रूस की विमान निर्माण कंपनी यूनाइटेड एयरक्राफ्ट कॉर्पोरेशन (UAC) लंबे समय से अपना Su-57E स्टील्थ फाइटर बेचने की कोशिशें कर कर रही है. रूस ने अब Su-57E के कुछ ऐसे खास फीचर बताएं हैं और कुछ ऐसे ऑफर दिए हैं जिसमें भारतीय वायुसेना को दिलचस्पी हो सकती है.