सरकार ने पारित किया कानून
रूस की सरकार ने हाल ही में एक नया कड़ा कानून पारित किया है. इसके तहत ऑनलाइन किसी खास शब्द और विषय को सर्च करने पर भारी जुर्माना देना पड़ेगा. द वाशिंगटन पोस्ट के अनुसार, रूसी सांसदों ने इस नियम को बहुमत से मंजूरी दी है. इस नियम के तहत इंटरनेट पर तथाकथित 'चरमपंथी' सामग्री सर्च करने पर 65 डॉलर (5600 रुपये) का जुर्माना लगाया जाएगा. भले ही उसने वो शेयर या पोस्ट नहीं की हो.