नंबर 1: फिन एलन, न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाज फिन एलन के नाम अब एक टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के जमाने का रिकॉर्ड हो गया है. उन्होंने अब तक 20 छक्के जमा दिए हैं, जबकि अभी उनके पास फाइनल मैच में पारी बाकी है. सेमीफाइनल में उन्होंने 8 छक्के जमाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया.(तस्वीर: IANS)