सचिन ने शेयर किया भयावह अनुभव
इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतकों का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम रखने वाले महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर इन दिनों चर्चा में है. हाल में मीडिया में ऐसी खबरें आई थी सचिन अब BCCI के अगले अध्यक्ष बनने वाले हैं. लेकिन मास्टर-ब्लास्टर की टीम ने ऐसी किसी भी तरह की खबरों का खंडन किया. इस बीच, सचिन ने अपना एक भयावह अनुभव शेयर किया है. तेंदुलकर ने एक ऐसी जगह की मुश्किल परिस्थितियों के बारे में बताया है, जहां उन्हें अजीब सी परिस्थितियों का सामना करना पड़ा था.