वैज्ञानिकों के लिए जीवाश्मों का खजाना
रेत के समंदर के नीचे कभी अथाह पानी का राज था, यह कल्पना करना ही रोमांचक है. आज भी रेगिस्तानों की खुदाई में मिलने वाले मूंगे की चट्टानें और शंख भूविज्ञानियों को हैरान कर देते हैं. ये सबूत बताते हैं कि पृथ्वी का भूगोल स्थिर नहीं है और कल का समंदर आज का रेगिस्तान बन सकता है.