पैसा कमाने से ज्यादा मुश्किल है पैसा मैनेज करना
पैसा कमाना जितना आसान लगता है, इन कमाए हुए पैसों को मैनेज करना उससे कहीं ज्यादा मुश्किल है.पैसों बचाने और पैसों से पैसा बनाने को एक आर्ट कहा जाए, तो शायद कुछ गलत नहीं होगा. हमारे आसपास ज्यादातर लोगों को ये आर्ट नहीं आता. उनमें फिजूलखर्ची की आदत होती है. ऐसे में वो अपनी कमाई या सैलरी बेकार की चीजों में खर्च कर बैठते हैं. फिर मंथ एंड में उनके हाथ खाली हो जाते हैं.