Samantha Prabhu Marries Family Man Director Raj Nidimoru See His Net Worth
कौन हैं Family Man के डायरेक्टर राज निदिमोरु? 12 साल छोटी सामंथा से रचाई शादी, नेटवर्थ जान हैरान रह जाएंगे
Who is Raj Nidimoru Samantha Prabhu Husband: सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु ने गुपचुप शादी कर ली है. जानें उनकी लव स्टोरी कैसे शुरू हुई और दोनों की नेट वर्थ में कितना अंतर है?
सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु ने आज - 1 दिसंबर को गुपचुप शादी कर ली. इस समारोह में केवल 30 मेहमान शामिल हुए. कपल ने शादी की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा किया. बता दें दोनों की यह दूसरी शादी है और वह खुशी हैं.
People are also watching
2/7
सामंथा ने पहले शादी के 4 साल बाद तलाक लिया
मालूम हो सामंथा ने नागा चैतन्य से शादी की थी और तलाक के चार साल बाद अब राज निदिमोरु से शादी की है. बता दें राज निदिमोरु एक इंडियन-अमेरिकन फिल्ममेकर, राइटर और प्रोड्यूसर हैं. वह द फैमिली मैन और फर्जी जैसी वेब सीरीज के क्रिएटर हैं.
3/7
जानें राज निदिमोरु कौन हैं?
राज का जन्म 4 अगस्त, 1975 को तिरुपति - आंध्र प्रदेश में हुआ था. उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग की डिग्री ली. ग्रेजुएशन के बाद अमेरिका गए, जहां उनकी मुलाकात कृष्णा डीके से हुई और दोनों ने फिल्ममेकिंग की दुनिया में कदम रखा.
4/7
राज और डीके की फिल्मों
राज और डीके ने पहले इंडिपेंडेंट फिल्में और शॉर्ट फीचर बनाई. साल 2009 में उनकी पहली फीचर फिल्म 99 रिलीज हुई. इसके बाद शोर इन द सिटी, गो गोवा गॉन, हैप्पी एंडिंग, ए जेंटलमैन और अनपॉज्ड जैसी फिल्में आईं.
5/7
राज निदिमोरु भी पहले शादी कर चुके
राज की पहली शादी श्यामाली डे से हुई थी. दोनों का तलाक 2022 में हुआ. तलाक के बाद उनकी पर्सनल लाइफ सुर्खियों में रही और राज का सामंथा के साथ जुड़ाव मीडिया की नजर में आया.
6/7
कैसे शुरू हुई थी दोनों की लव स्टोरी?
राज और सामंथा की मुलाकात द फैमिली मैन 2 के सेट पर हुई. सामंथा ने सीरीज में विलेन का रोल निभाया. शूटिंग के दौरान ही दोनों में प्यार हो गया. इसके एक साल बाद राज ने अपनी पहली पत्नी से तलाक ले लिया.
7/7
राज और सामंथा की नेट वर्थ जानें
राज की नेट वर्थ 45-85 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है, जबकि सामंथा की नेट वर्थ 110-120 करोड़ रुपये के आसपास मानी जाती है. फाइनेंसियल तौर पर सामंथा अभी भी राज से आगे हैं. (Photos: X)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.