Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source
Advertisement

मनाली–गोवा जाइए भूल, सर्दियों की छुट्टियों में घूम आइए सफेद रेगिस्तान; दोगुना हो जाएगा नए साल का मजा

Sambhar Festival 2025: अगर आप नए साल पर मनाली की भीड़ और गोवा के शोर शराबे से थक चुके हैं. ऐसे में इस साल आप सर्दियों की छुट्टियों में सफेद नमक का रेगिस्तान घूमने जा सकते हैं.

By Rishabh Kumar | Updated: December 17, 2025 10:48 PM IST

मनाली–गोवा से हटकर कुछ नया

अगर आप नए साल पर मनाली की भीड़ और गोवा के शोर शराबे से थक चुके हैं, तो इस बार राजस्थान का सफेद रेगिस्तान घूमना आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है.

सांभर महोत्सव 2025 की शुरुआत

जयपुर के पास स्थित देश की सबसे बड़ी नमक की झील सांभर में 27 से 31 दिसंबर तक सांभर महोत्सव 2025 का आयोजन किया जा रहा है.

Advertisement

सफेद रेगिस्तान

दूर-दूर तक फैली सफेद नमक की चादर और ढलते सूरज के रंगीन नजारे आपको एक अलग ही दुनिया का अनुभव कराएंगे, जो बेहद सुकून देने वाला होगा.

संस्कृति और विरासत का संगम

जयपुर प्रशासन और राजस्थान पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित इस महोत्सव में राजस्थान की पुरानी संस्कृति, लोक कला और परंपराओं को करीब से देखने का मौका मिलेगा.

Advertisement

एडवेंचर

यहां पैरासेलिंग, एटीवी राइड और बाइक रेसिंग जैसे एडवेंचर मिलेंगे. साथ ही सर्दियों में फ्लेमिंगो और प्रवासी पक्षी भी देखने को मिलते हैं.

स्वाद

सांभर की खास नमकीन चाय, लोक संगीत, ऊंट की सवारी, पूर्णिमा कार्यक्रम और स्थानीय बाजारों की खरीदारी नए साल के जश्न को और खास बना देगी.

कैसे पहुंचे?

जयपुर से सिर्फ 80 किलोमीटर दूर स्थित सांभर झील सड़क और रेल दोनों से आसानी से पहुंची जा सकती है, नए साल का स्वागत यहां करना वाकई यादगार रहेगा.