Samosa History Which Country Did Samosa Come To India Aalu Se Pehle Kya Bhara Jaata Tha 8061216
समोसे में आलू से पहले क्या भरा जाता था? आइए जानते हैं भारतीयों की फेवरेट डिश से जुड़ी खास बातें
समोसे हर समय हमारी भूख मिटाने का फेवरेट स्नैक होता है. ये लगभग हर किसी को पसंद भी आता है. गरमा गरम चाय और समोसे जैसे कॉम्बिनेशन और किसी चीज का नहीं है. लेकिन क्या आप जानते है कि आलू से पहले समोसे में क्या भरा जाता था.
समोसा असल में ईरान और मिडिल ईस्ट यानी मध्य पूर्व देशों से भारत आया. यहां पर इसे संबूसाक या फिर संबूसज कहते थे. यह नाम समय के अनुसार बदलते-बदलते और भारत में आते-आते समोसा बन गया.
People are also watching
2/5
11 सदी में भी बनता था समोसा
सबसे पहले समोसे का जिक्र 11 सदी के प्रसिद्ध इतिहासकार अबुल फजल बेहाकी ने अपनी किताब में किया था. उन्होंने तारीख-ए-बहाकी में लिखा है कि उस समय के गजनबी साम्राज्य के शाही दरबार में एक नकमीन डिश पेश की जाती थी.
3/5
रॉयल टेस्ट
इस डिश में कीमा यानी की मांस और सूखे हुए मेवे भरे जाते थे. लेकिन तब इसे तेल में नहीं तला जाता था बल्कि इसे आग पर सेंका जाता था. इस डिश का टेस्ट रॉयल था. इसे खास लोगों के लिए बनाया गया था.
4/5
शाही डिश
इब्न बतूता ने बताया कि मोहम्मद बिन तुगलक के दरबार में भी समोसा एक फेमस स्नैक था. समय के साथ-साथ ये डिश भारत के हर कोने में फैल गई और फिर लोगों ने इसे अपने अनुसार बदलना शुरू कर दिया.
5/5
कीमा या मांस
आलू को भी 16 सताब्दी में पुर्तगाली भारत लेकर आए थे. असल में आलू भी भारत का नहीं है. इससे पहले समोसे में कीमा(मांस) और सूखे मेवे भरे जाते थे.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.