Samrat Choudhary Family Wife Mamata Children Name Net Worth Bihar Cm 8380844
किस पेशे से जुड़ी हैं सम्राट चौधरी की पत्नी, महीने की कमाई सुनकर ही हिल जाएंगे
Samrat Choudhary Family: इस खबर में हम आपको बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की फैमिली डिटेल के बारे में बताएंगे. चलिए जानते हैं उनकी पत्नी क्या करती हैं, कितने बच्चे हैं, नेट वर्थ के बारे में...
बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव करते हुए सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) को मुख्यमंत्री बनाया गया है. यह फैसला NDA का बड़ा रणनीतिक कदम माना जा रहा है और इसका असर आने वाले चुनावों पर भी दिख सकता है.
People are also watching
2/8
उतार-चढ़ाव से भरा था राजनीतिक सफर
सम्राट चौधरी का राजनीतिक सफर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है. क्योंकि वे RJD, JDU और BJP जैसी अलग-अलग पार्टियों के साथ काम कर चुके हैं और हर जगह अनुभव हासिल किया है.
3/8
सम्राट चौधरी को राजनीति विरासत में मिली
अब बात करें सम्राट चौधरी के परिवार की तो उनके पिता शकुनी चौधरी खुद बिहार के बड़े नेता रहे हैं. जिससे सम्राट को बचपन से ही राजनीति का माहौल मिला और यही उनकी ताकत भी बना.
4/8
मां भी विधायक रह चुकी हैं
वहीं, उनकी मां पार्वती देवी भी विधायक रह चुकी हैं, जबकि परिवार में कुल 6 भाई-बहन हैं. जिससे साफ है कि उनका पूरा परिवार राजनीति से जुड़ा और प्रभावशाली रहा है.
5/8
सम्राट चौधरी की पत्नी क्या करती हैं?
सम्राट चौधरी की पत्नी का नाम - ममता कुमारी बताया जाता है. पेशे से अधिवक्ता हैं और अभी सक्रिय राजनीति में नहीं हैं. लेकिन सामाजिक मुद्दों और महिला सशक्तिकरण पर खुलकर अपनी बात रखती हैं.
6/8
इनके कितने बच्चे हैं और नाम क्या है?
सम्राट चौधरी और उनकी पत्नी ममता के दो बच्चे हैं - एक बेटा और एक बेटी. बेटे का नाम प्रणय चौधरी तो बेटी का नाम चारू प्रिया बताया जाता है.
7/8
सम्राट चौधरी के पास करोड़ों की संपत्ति
चुनावी हलफनामे के मुताबिक, सम्राट चौधरी के पास करीब 11.34 करोड़ रुपये की संपत्ति है, जिसमें से लगभग 28 लाख रुपये उनकी पत्नी के नाम पर हैं. खास बात यह है कि उन पर कोई कर्ज नहीं है.
8/8
पत्नी महीने का कितना कमा लेती हैं?
अगर उनकी पत्नी ममता कुमारी की कमाई के बारे में बताएं, तो 2024–2025 में कुल 12,73,160 रुपये कमाए. यह औसतन लगभग 1 लाख 6 हजार रुपये प्रति माह बनता है. (Photo from samrat choudhary FB, google)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.