Sanchar Saathi Portal: भारत सरकार का संचार साथी पोर्टल खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन खोजने में बहुत मददगार साबित हो रहा है
1/8
संचार साथी पोर्टल
भारत सरकार का संचार साथी पोर्टल खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन खोजने में बहुत मददगार साबित हो रहा है. अक्टूबर के सिर्फ 30 दिनों में यह 50,000 से ज्यादा फोन ढूंढ चुका है.
2/8
कर्नाटक और तेलंगाना सबसे आगे
मोबाइल रिकवरी में कर्नाटक और तेलंगाना सबसे एक्टिव राज्य हैं. दोनों राज्यों में 1 लाख से ज्यादा खोए फोन बरामद किए जा चुके हैं.
3/8
महाराष्ट्र तीसरे स्थान पर
महाराष्ट्र में भी मोबाइल रिकवरी तेजी से बढ़ी है. यहां 80,000 से अधिक फोन पुलिस ने इस पोर्टल के जरिए वापस किए.
4/8
पोर्टल पर बढ़ रहा है लोगों का विश्वास
लोगों में जागरूकता बढ़ने से शिकायतें और रिकवरी दोनों तेजी से बढ़ रही हैं. बेंगलुरु और हैदराबाद में सरकारी एजेंसियां इस पोर्टल का इस्तेमाल ज्यादा कर रही हैं.
5/8
रिकवरी रेट में 47% की बढ़ोतरी
जून से अक्टूबर के बीच मोबाइल रिकवरी में 47% की बढ़ोतरी हुई है, जो इस सिस्टम की मजबूती दिखाता है.
6/8
फोन ऐसे ट्रैक होता है
जैसे ही खोया फोन ऑन होता है और उसमें नया सिम डाला जाता है, सिस्टम तुरंत पुलिस को अलर्ट करता है. लोकेशन और नेटवर्क डेटा से फोन आसानी से मिल जाता है.
7/8
चोरी करने वाले गिरोह भी पकड़े जा रहे हैं
फोन की लोकेशन ट्रैक होने से कई चोरी करने वाले गैंग भी पकड़े गए हैं, जिससे अपराध कम हो रहा है.
8/8
शिकायत कैसे करें ?
पहले नजदीकी पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज करें. फिर सांचरसाथी पोर्टल पर जाकर कंप्लेंट फाइल करें. Request ID से आप अपनी रिकवरी स्टेटस चेक कर सकते हैं.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.