सोनाली कुलकर्णी
सोनाली कुलकर्णी ने संजय दत्त के साथ साल 2000 में आई फिल्म मिशन कश्मीर में काम किया था. इस फिल्म में उन्होंने संजय की पत्नी का किरदार निभाया था. इसमें वो ऋतिक रोशन की फॉस्टर मां भी थी. फिल्म की कहानी कश्मीर के एक युवा आल्ताफ हुसैन (ऋतिक रोशन) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका पूरा परिवार एक पुलिस ऑपरेशन में मारा जाता है, जिसे इंस्पेक्टर इनायत खान (संजय दत्त) लीड कर रहे होते हैं. इनायत खान आल्ताफ को गोद लेते हैं, लेकिन जब आल्ताफ को सच पता चलता है कि उसके परिवार को मारने वाला खुद इनायत खान है, तो वह अपने सौतेले पिता के खिलाफ हो जाता है.