Sanjay Dutt Reveals He Started Doing Drugs To Become Cool And Impress Women People Call Me Charsi Have To Change My Image 8162086
संजय दत्त ने कूल दिखने और लड़कियों को इंप्रेस करने लिए लिए शुरू किया था ड्रग्स, चरसी कहकर बुलाते थे लोग और फिर…
Sanjay Dutt On His Drugs Addiction: बॉलीवुड के खलनायक कहे जाने वाले संजय दत्त ने अपने ड्रग्स से जुड़े किस्सों को शेयर किया है औऱ बताया है कि क्यों इससे निकलना उनके लिए जरूरी था.
संजय ने कुछ समय पहल एक इंटरव्यू में अपनी नशीली दवाओं की लत के बारे में खुलकर बात की और बताया कि उन्होंने 'लड़कियों को इम्प्रेस' करने और 'कूल' बनने के लिए ड्रग्स लेना शुरू किया था
People are also watching
2/8
कूल दिखने के लिए यह शुरू किया
अभिनेता ने यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया से कहा, 'मैं बहुत शर्मीला था, खासकर महिलाओं के साथ, इसलिए मैंने कूल दिखने के लिए यह शुरू किया.'
3/8
महिलाओं के साथ आप एक कूल इंसान बन जाते हैं
संजय ने कहा कि 'आप इसे करते हैं और महिलाओं के साथ आप एक कूल इंसान बन जाते हैं, आप उनसे बात करते हैं.'
4/8
लगो बुलाने लगे थे चरसी
संजय ने यह भी याद किया कि कैसे जब वो रीहैब सेंटर से बाहर आने के बाद लोग उन्हें 'चरसी' कहने लगे थे और उस समय उन्हें एहसास हुआ कि उन्हें अपनी इस छवि को बदलने की जरूरत है.
5/8
मैं अपने कमरे में या बाथरूम में रहा
अपने जीवन के दस साल मैं अपने कमरे में या बाथरूम में रहा और शूटिंग में कोई दिलचस्पी नहीं थी. जब मैं रीहै जब मैं रीहैब सेंटर से वापस आया तो लोग मुझे अलग तरकी से देखते थए और मैंने सोचा, गलत है ये सड़क पर लोग ऐसा कह रहे हैं. कुछ करना पड़ेगा
6/8
चरसी वाले टैग से हटना था
मैं इस सब से बाहर निकलना चाहता था इसलिए मैंने वर्कआउट करना शुरू कर दिया और फिर चरसी से, यह एक स्वैग वाला लड़का बन गया और 'क्या बॉडी है'
7/8
ड्रग्स पर खुलकर बोलते हैं संजू
संजय दत्त नशे की लत से अपनी लड़ाई के बारे में खुलकर बात करते रहे हैं. अभिनेता ने अपनी नशे से गुजरने वाली कहानी को भी 2018 में पर्दे पर दिखाया था. अभिनेता रणबीर कपूर ने फिल्म में उनकी भूमिका निभाई थी।
8/8
सालों से नशे से दूर हैं संजू
संजय दत्त कैंसरे को भी मात दे चुके हैं और वो अब नशे से दूर रहते हैं और खुद को हाई ऑन लाइफ बताते हैं. इसके साथ ही वो कई सारी फिल्मों में लगातार जबरदस्त काम कर रहे हैं जो फैंस को खासा पसंद कर रहा है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.