संजू सैमसन ने 2015 में किया था डेब्यू
टीम इंडिया के सीनियर विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन 2015 से भारतीय टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने 21 साल की उम्र में ही अपना डेब्यू कर लिया था. लेकिन इसके बावजूद वह अब तक टीम का नियमित हिस्सा नहीं बन पाए. लगातार भारतीय टीम से अंदर-बाहर होने के चलते वह अब तक 16 वनडे और 61 टी20I मैच ही खेल पाए हैं.(तस्वीर: BCCI)