सारा अली खान
Sara Ali khan: सारा अली खान का जन्म 12 अगस्त 1995 को मुंबई में हुआ. सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा की सौतेली मां करीना कपूर खान और भाई इब्राहिम अली खान, तैमूर, और जेह अली खान हैं. 'केदारनाथ', 'लव आजकल 2', 'सिंबा', 'स्काईफोर्स' समेत कई चर्चित फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जौहर दिखाने वाली पटौदी खानदान की लाडली अपने एक्टिंग स्किल की वजह से इंडस्ट्री में खास जगह बनाने में सफल रही हैं. उनकी सादगी, मेहनत और बेबाक अंदाज ने उन्हें फैंस का चहेता बना दिया. सारा का करीना कपूर के साथ भी खूबसूरत रिश्ता है, जो अक्सर सुर्खियों में रहता है.