ऑस्ट्रेलिया टूरिज्म से जुड़ी सारा तेंदुलकर
सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार उन्होंने ऑस्ट्रेलिया से खास मकसद से हाथ मिलाया है. सारा तेंदुलकर टूरिज्म ऑस्ट्रेलिया से जुडी हैं, जो भारतीय प्रर्यटकों को ऑस्ट्रेलिया घूमने के लिए प्रेरित करने का काम करेंगी. टूरिज्म ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें भारत में अपने कैम्पेन के लिए चुना है.





