सऊदी अरब रेगिस्तान में 2.8 Km लंबी झील बना रहा है. यह काम Trojena इलाके में चल रहा था, जहां पहाड़ों के बीच पानी जमा करके एक नया टूरिस्ट स्पॉट बनाने की तैयारी की जा रही थी.
People are also watching
2/7
प्रोजेक्ट का मकसद क्या
इस झील को बनाने का मकसद सिर्फ पानी जमा करना नहीं था. इसे एक बड़ा टूरिज्म हब बनाना था, जहां लोग बोटिंग, घूमना और ठंडी जगह का मजा ले सकें, खासकर गर्म मौसम में.
3/7
कैसे हो रहा था निर्माण
इस प्रोजेक्ट में तीन बड़े बांध बनाए जा रहे थे और “The Bow” नाम का एक खास स्ट्रक्चर भी तैयार किया जा रहा था. इन सबकी मदद से पानी को रोका और कंट्रोल किया जाना था.
4/7
कितना काम पूरा हुआ था
जब काम चल रहा था, तब तक करीब 30 प्रतिशत निर्माण पूरा हो चुका था. यानी काफी काम आगे बढ़ चुका था और मशीनें लगातार पत्थर काटने और जमीन तैयार करने में लगी हुई थीं.
5/7
कितना पैसा लग रहा था
यह एक बहुत बड़ा प्रोजेक्ट था, जिस पर अरबों डॉलर खर्च किए जा रहे थे. अभी भी करीब €2.8 बिलियन का काम बाकी था, जिसे पूरा करने में काफी समय और पैसा लगना था.
6/7
काम क्यों रोक दिया गया
www.ecoticias.com की एक रिपोर्ट के अनुसार, 25 मार्च 2026 को अचानक जानकारी आई कि प्रोजेक्ट के मालिक NEOM ने कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया है. 29 मार्च से काम पूरी तरह बंद कर दिया गया, हालांकि इसके पीछे की सही वजह अभी साफ नहीं बताई गई है.
7/7
अब आगे क्या होगा
फिलहाल यह प्रोजेक्ट रुका हुआ है और कोई नई टाइमलाइन या प्लान सामने नहीं आया है. अभी यह साफ नहीं है कि काम दोबारा शुरू होगा या नहीं, इसलिए सबकी नजर आगे आने वाली अपडेट पर है. (All Image: AI)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.