Saudi Arabia Mummified Cheetahs Cave Discovery Dna Research Arabian Peninsula Cheetah Reintroduction Wildlife Study Findings 8317648
रेगिस्तानी गुफाओं में वैज्ञानिकों को मिले रहस्यमयी अवशेष, DNA के एनालिसिस से खुलेंगे कई राज !
Cheetah Cave Discovery: सऊदी अरब में 2022 और 2023 के दौरान वाइल्डलाइफ सर्वे करते हुए चीतों के ममी बने मिले. इस स्टोर में हम आपको इसी खोज के बारे में बता रहे हैं आइए जानते हैं इसके बारे...
सऊदी अरब में 2022 और 2023 के दौरान वाइल्डलाइफ सर्वे करते समय साइंटिस्ट्स को अरार शहर के पास पांच गुफाओं में सात प्राकृतिक रूप से ममी बने चीते मिले. उनके शरीर, सॉफ्ट टिशू और कंकाल बिल्कुल सुरक्षित पाए गए.
People are also watching
2/7
DNA के एनालिसिस क्या पता चला?
रिसर्चर्स ने तीन ममी चीतों के DNA का एनालिसिस किया, जिससे पता चला कि यह खोज अरब पेनिनसुला में चीतों को दोबारा बसाने की योजना के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकती है और भविष्य की कंजर्वेशन को नई दिशा दे सकती है.
3/7
चीतों का खात्मा
कभी अफ्रीका और एशिया के बड़े हिस्सों में पाए जाने वाले चीते अब अपनी पुरानी रेंज के सिर्फ नौ प्रतिशत हिस्से में बचे हैं. सऊदी अरब में 1970 के दशक के बाद उन्हें स्थानीय रूप से खत्म मान लिया गया था. DNA जांच में पता चला कि पुराने सैंपल नॉर्थवेस्ट अफ्रीकन चीते की सब-स्पीशीज के ज्यादा करीब थे. इससे वैज्ञानिकों को समझ आया कि अरब पेनिनसुला में अलग-अलग समय पर चीतों की कई नस्लें मौजूद रही थीं.
4/7
चीतों को बसाने का दोबारा मौका
Communications Earth & Environment नाम के जर्नल में जनवरी में पब्लिश हुई स्टडी के मुताबिक, यह पहली बार साबित हुआ कि कम से कम दो अलग सब-स्पीशीज अरब इलाके में रहती थीं. इससे वैज्ञानिक अब सही नस्ल के चीतों को दोबारा बसाने की बेहतर योजना बना सकेंगे.
5/7
रिसर्च में क्या पता चला?
लीड रिसर्चर अहमद अल बौग ने बताया कि गुफाओं में चीतों का मिलना बेहद चौंकाने वाला था. प्राकृतिक ममीकरण का यह पहला दर्ज मामला है और इससे उनके व्यवहार और पर्यावरण के बारे में नई जानकारी मिली.
6/7
सूखा वातावरण
वैज्ञानिक अभी जांच कर रहे हैं कि चीते गुफाओं में क्यों गए थे. माना जा रहा है कि गुफाओं का बेहद सूखा वातावरण और खास परिस्थितियां उनके शरीर को लंबे समय तक सुरक्षित रखने में मददगार बनीं.
7/7
अरब पेनिनसुला
विशेषज्ञों का मानना है कि यह खोज साबित करती है कि अरब पेनिनसुला कभी चीतों के लिए अहम इलाका था. अब सुरक्षित रिजर्व और बेहतर संरक्षण योजनाओं के कारण सऊदी अरब में उन्हें फिर बसाने की उम्मीद बढ़ी है. (All Image: Ai)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.