कितना बड़ा है सऊदी का तेल साम्राज्य
सऊदी अरब दुनिया में कच्चे तेल का उत्पादन करने वाले टॉप देशों की लिस्ट में आता है. वैश्विक बाजार में जब भी कच्चे तेल की बात होती है तब सऊदी अरब नाम प्रमुखता से सामने आता है. सऊदी अरब दुनिया के उन देशों में शामिल है जिसकी अर्थव्यवस्था कच्चे तेल पर टिकी रही है. सऊदी दुनिया के उन देशों में शामिल है, जहां सबसे बडे तेल के भंडार मौजूद हैं. इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी (IEA) और ओपेक (OPEC) के आंकड़ों के मुताबिक सऊदी अरब रोजाना करीब 90 लाख से 1 करोड़ बैरल के आसपास कच्चे तेल का उत्पादन करता है. यही तेल उसकी कमाई का सबसे बड़ा जरिया है और इसी वजह से यह देश दुनिया की अर्थव्यवस्था में अहम भूमिका निभाता है.