Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source
Advertisement

FACT CHECK: क्या सच में सऊदी अरब बना रहा गगनचुंबी 'Sky Stadium? FIFA वर्ल्‍ड कप से पहले जानिए इसकी सच्चाई

Sky Stadium: सऊदी अरब 2034 फीफा वर्ल्ड कप की मेजबानी की तैयारी में अरबों डॉलर खर्च कर रहा है. 'द लाइन' नामक मेगा प्रोजेक्ट में रियल एस्टेट कॉम्प्लेक्स के ऊपर एक फुटबॉल एरिना बनाने की सरकार की योजना जरूर है.

By Ezaz Ahmad | Updated: November 1, 2025 1:22 PM IST

क्या सच में सऊदी अरब बना रहा गगनचुंबी 'Sky Stadium

FIFA वर्ल्‍ड कप 2034 की मेजबानी करने के लिए लिए मुस्लिम कंट्री सऊदी अरब में तैयारियां जोरों पर है. फुटबॉल के इस सबसे बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी करने के लिए सऊदी अरब से जुड़ी एक बड़ी खबर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. खबरों में कहा जा रहा है कि इस देश ने दुनिया का पहला स्काई स्टेडियम (Sky Stadium) बनाया है. इस स्टेडियम की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने भी इसे सच मान लिया. हालांकि अब इसकी सच्चाई सामने आई है.

क्या है स्काई स्टेडियम की सच्चाई?

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इस वीडियो का सऊदी अरब के किसी आधिकारिक प्रोजेक्ट से इसका कोई लेना-देना नहीं है. दरअसल, ये वीडियो एआई (Artificial Intelligence) से बनाया गया है. कुछ विदेशी मीडिया ने भी इस वायरल क्लिप को सऊदी अरब की असली योजना बताकर पब्लिश कर दिया था, लेकिन बाद में उन्होंने अपनी खबरें हटा लीं या संशोधित कीं. रिपोर्ट्स के हवाले से ही अन्‍य कई सारे मीडिया हाउस भी इस फेक वीडियो का शिकार हुए.

Advertisement

Fact check

दरअसल, इस स्टेडियम का वीडियो एआई (Artificial Intelligence) से बनाया गया था. एएफपी के फैक्‍ट चेक में पता चला कि ये वीडियो 'hyporaultraworks' नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किया गया था, जो अक्सर एआई से बने डिजाइन शेयर करता रहता है. वीडियो का टाइटल है- 'An aerial flyby of a skyscraper stadium design' यानी एक गगनचुंबी स्टेडियम का हवाई दृश्य.

वीडियो बनाने वाले ने खुद बताई सच्चाई

वीडियो बनाने वाले ने खुद स्वीकार किया कि ये पूरी तरह से काल्‍पनिक एआई कॉन्सेप्ट है, और ये किसी सऊदी प्रोजेक्ट से जुड़ा नहीं है. बस ये एक आइडिया था कि अगर कोई फुटबॉल स्टेडियम ऊंची इमारत के ऊपर बनाया जाए तो कैसा दिखेगा.

Advertisement

क्‍या है सऊदी सरकार का इरादा

सऊदी अरब 2034 फीफा वर्ल्ड कप की मेजबानी की तैयारी में अरबों डॉलर खर्च कर रहा है. 'द लाइन' नामक मेगा प्रोजेक्ट में रियल एस्टेट कॉम्प्लेक्स के ऊपर एक फुटबॉल एरिना बनाने की सरकार की योजना जरूर है. लेकिन फैक्‍ट यही है कि ये प्रोजेक्‍ट वायरल वीडियो जैसा बिल्कुल नहीं है और ना ही सरकार की स्काई स्टेडियम बनाने की कोई योजना है.