'द लाइन' स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट
दुनिया के सबसे धनी देशों में शुमार सऊदी अरब एक ऐसे प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है जिसे भविष्य की दुनिया का शहर कहा जा रहा है. सऊदी अरब के तबुक प्रांत में 'द लाइन' नाम से शुरू किए गए इस प्रोजेक्ट में 170 किलोमीटर लंबी और 200 मीटर चौड़ी पट्टी पर अब तक का सबसे सुनियोजित शहर बसाने का काम चल रहा है.