Science News Scientists Found 10000 Year Worlds Oldest Road In Turkey With Bones And Houses 8059335
वैज्ञानिकों ने खोज निकाला 10,000 साल पुराना शहर, मिट्टी के बर्तन, औजार, सड़कें समेत मिली कई रहस्यमयी चीजें
तुर्की में वैज्ञानिकों ने करीब 10,000 हजार पुरानी एक बस्ती की खोज की है. यहां पर विज्ञानिकों को हजारों साल पुराने मिट्टी के बर्तन, औजार और सड़कें समेत की चीजें मिली हैं. यह खोज बताती है कि उस समय की चीजें भी शहरी योजना के बारे में जानते थे.
दरअसल मध्य तुर्की में कैन्हासन 3 नाम की एक जगह पर पुरातत्वविदों को दुनिया की सबसे पुरानी सड़कों में से एक मिली हैं. ये लगभग 10,000 साल पुरानी बताई जा रही हैं.
People are also watching
2/5
हजारों सालों तक इंसानों का निवास
बताया जा रहा है कि कैन्हासन 3 एक ऐसी जगह है जहां हजारों सालों तक इंसानों का निवास हुआ करता था. यहां खुदाई में पत्थर के औजार, मिट्टी के बर्तन और जानवरों की हड्डियां भी मिली हैं.
3/5
चौड़े रास्ते, खुली सड़कें
ये जगह ऐसी है मानों जैसे यहां कई हजार साल पहले एक पूरी प्लानिंग करके शहर को बसाया गया हो. यहां पर चौड़े रास्ते, खुली जगहें भी मिली जैसी कि किसी स्मार्ट सिटी में होती है.
4/5
सटे हुए घर
कैन्हासन 3 की बनावट फेमस कैटलहोयुक बस्ती से बहुत ही अलग है. इस युग में घर आपस में बहुत सटे हुए बनते थे और उनमें जाने के लिए छतों का इस्तेमाल करना पड़ता था.
5/5
कैन्हासन 3 की खासियतें
इन खोजों से पता चलता है कि कैन्हासन 3 के शुरुआती निवासियों ने सामुदायिक रास्तों, जानवरों को पालने या आने-जाने में आसानी को प्राथमिकता दी थी. खास बात ये है कि ऐसा पहले किसी बस्ती में नहीं देखा गया है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.