Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source
Advertisement

शांत नहीं, आग का गोला है शुक्र! 37 धधकते ज्वालामुखियों की खोज ने वैज्ञानिकों की नींद उड़ाई

Active volcanoes on Venus: वैज्ञानिकों की एक स्टडी बताती है कि शुक्र ग्रह पर लगभग 37 ज्वालामुखी एक्टिव है, जो बिल्कुल भी शांत मोड़ में नहीं हैं. वैज्ञानिकों को इस जानकारी से वीनस मिशन तय करने में आसानी होगी.

By Anil | Updated: December 1, 2025 6:10 PM IST

शुक्र ग्रह पर ज्वालामुखी

वैज्ञानिकों की बीते कुछ सालों की स्टडी से चलता है कि शुक्र ग्रह के ज्वालामुखी अभी भी शांत मोड में नहीं है. इस ग्रह के कम से कम 37 ज्वालामुखी आज भी एक्टिव हैं. इस जानकारी से वैज्ञानिकों को वीनस मिशनों की प्लानिंग में हेल्प होगी.

37 एक्टिव ज्वालामुखी

शुक्र ग्रह को लेकर दावा था कि यहां के सभी ज्वालामुखी खत्म हो चुके हैं. लेकिन वैज्ञानिकों की एक स्टडी के मुताबिक इससे उलट कम से कम 37 ऐसे ज्वालामुखी के बारे में जानकारी मिली, जिनसे पता लगा ये सभी एक्टिव है.

Advertisement

वैज्ञानिकों ने दिया इन्हें यह नाम

वैज्ञानिकों ने इनका कोरोने नाम रखा है. अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड और ज्यूरिक के इंस्टिट्यूट ऑफ जियोफिजिक्स के शोध ने 3डी मॉडल्स तहत यह पता लगाया कि ये कोरोने 50 करोड़ साल पहले एक्टिव नहीं बल्कि हाल के समय में बने हैं.

वैज्ञानिक इस बात से हुए हैरान

शुक्र ग्रह पर नजर आते रिंग जैसे स्ट्रक्चर तब बने थे. जब भीतर का गर्म मटीरियल ऊपर आया होगा. वैज्ञानिकों ने पहली बार जाना है कि ये पुराने नहीं, बल्कि अभी भी एक्टिव ज्वालामुखी हैं.

Advertisement

शुक्र ग्रह इतना अहम क्यों?

वैज्ञानिकों के लिए शुक्र ग्रह की यह जानकारी बेहद अहम है. क्योंकि भविष्य में अगर शुक्र पर रोवर भेजना पड़ता है, तो उसे किस जगह पर भेजना है. इस बात को डिसाइड करने मदद मिल सकती है.

NASA का बड़ा प्लान

दुनिया की सबसे बड़ी स्पेस एजेंसी NASA साल 2035 तक पहली बार इंसानों को मंगल मिशन पर भेजने की प्लानिंग कर रहा हैं. लेकिन वैज्ञानिकों का सुझाव है कि इस ग्रह पर जाने स पहले शुक्र पर जाना चाहिए.