धरती के अंदर छिपा है सोने का बड़ा भंडार
वैज्ञानिकों का मानना है कि पृथ्वी के अंदर सोने (गोल्ड) का बहुत बड़ा भंडार छिपा है. यह इतनी ज्यादा संख्या में है कि अगर उसे बाहर निकाल लें, तो दुनिया के हर महाद्वीप पर करीब 50 सेंटीमीटर मोटी सोने की परत बिछ सकती है. हालांकि, यह सोना पृथ्वी के मैटेलिक कोर में मौजूद है. यह कोर जमीन की सतह से लगभग 2,900 किलोमीटर नीचे शुरू होता है, इसलिए फिलहाल वहां तक पहुंचना इंसानों के लिए संभव नहीं है.





