वैज्ञानिकों ने खोजा नया तरीका
दुनियाभर में माइक्रोप्लास्टिक यानी प्लास्टिक के बेहद छोटे-छोटे कण पानी में छिपे होते हैं, जो आमतौर पर किसी को दिखाई नहीं देते हैं. ये कण नदियों, झीलों और यहां तक कि पीने के पानी में भी पहुंच चुके हैं. अब वैज्ञानिकों ने एक ऐसी नई तकनीक ईजाद की है, जिससे पानी में मौजूद 90 फीसदी से ज्यादा माइक्रोप्लास्टिक हटाए जा सकते हैं. शुरुआती रिसर्च के नतीजे काफी उत्साह बढ़ाने वाले हैं और माना जा रहा है कि भविष्य में इससे साफ और सुरक्षित पानी उपलब्ध कराने में बड़ी मदद मिल सकती है.