Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source
Advertisement

समुद्र की सैर रोमांच से भरपूर लेकिन खतरा भी कम नहीं! स्कूबा डाइविंग के लिए तैयार होने से पहले जान लें ये अहम बातें

स्कूबा डाइविंग रोमांचक हो सकती है, लेकिन इसमें कुछ जोखिम भी शामिल हैं और यह कभी-कभी जानलेवा भी साबित हो सकती है. इसलिए, डाइविंग से पहले इसके संभावित खतरों को समझना आवश्यक है.

By Satyam Kumar | Updated: September 21, 2025 7:46 PM IST

जुबीन गर्ग की स्कूबा डाइविंग से मौत

हाल ही में सिंगर जुबीन गर्ग की मौत रात में स्कूबा डाइविंग करते वक्त हुई थी. जुबीन गर्ग को स्कूबा डाइविंग करते समय सांस लेने में तकलीफ हुई, जिसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया लेकिन बचाया नहीं जा सका. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या स्कूबा डाइविंग सुरक्षित है भी नहीं?

स्कूबा डाइविंग- समुद्र की रोमांचक सैर

स्कूबा डाइविंग में गोताखोर पानी के नीचे जाकर समुद्री जीवन और उसकी दुनिया का पास से अनुभव करते हैं.

Advertisement

स्कूबा डाइविंग करना सुरक्षित है या नही?

स्कूबा डाइविंग करना भले ही रोमांचक दिखता हो, लेकिन कभी-कभी यह जानलेवा भी साबित हो सकता है. इसलिए स्कूबा डाइविंग करने से पहले इसके कुछ खतरे को समझना आवश्यक है.

समुद्र की गहराई में उतरने पर ध्यान दें ये बात

जब गोताखोर गहराई से ऊपर आता है, तो उसके शरीर में घुली हुई नाइट्रोजन गैस के बुलबुले बन जाते हैं. इन बुलबुलों के कारण जोड़ों में दर्द, सांस की तकलीफ, स्ट्रोक जैसी स्थिति या यहां तक कि मौत भी हो सकती है.

Advertisement

समुद्र के नीचे जाना बेहद खतरनाक

अगर आप प्रोफेशनल नहीं है और शौकिया तौर पर समुद्र के नीचे की दुनिया देखने को उत्सुक हैं तो बता दें कि समुद्र में अधिक गहराई पर जाने पर नाइट्रोजन मस्तिष्क पर नशे जैसा असर करता है, जिससे निर्णय लेने की क्षमता घटती है.

स्कूबा डाइविंग से पहले इन चीजों को कर लें चेक

स्कूबा डाइविंग करने से पहले आप अपने रेगुलेटर, टैंक, मास्क और फिन्स की जांच कर लें ताकि बीच पानी में आपको इससे जुड़ी किसी परेशानी का सामना ना करना पड़े.

भारत में कहां-कहां कर सकते हैं स्कूबा डाइविंग?

भारत में स्कूबा डाइविंग पांडिचेरी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, गोवा, केरल, कर्नाटक और महाराष्ट्र आदि जगहों पर होती है.