ट्रेन से बाइक भेजने का आसान तरीका
भारतीय रेलवे, लोगों को बाइक अपने गांव भेजने के लिए दो ऑप्शन देता है. पहला लगेज और दूसरा पार्सल के रूप में. लगेज' का मतलब है कि आप उसी ट्रेन में सफर कर रहे हैं जिसमें आपकी बाइक जा रही है, यह थोड़ा जल्दी पहुंचता है. वहीं, पार्सल का अर्थ है कि आप केवल बाइक भेज रहे हैं और वह रेलवे अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी मालगाड़ी या पार्सल वैन में भेजेगा.