शाहरुख खान
Shah Rukh Khan-Gauri Khan First Home Pictures: बॉलीवुड के किंग खान और बादशाह के नाम से मशहूर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. सालों पहले दिल्ली से आया ये लड़का आज ना केवल मुंबई पर बल्कि पूरी दुनिया में पसंद किया जाता है औऱ खासकर के विदेश के कुछ देशों में लोग किंग खान को बेहद प्यार करते हैं. आज शाहरुख खान का नाम बॉलीवुड के सबसे अमीर सेलेब्स में से एक है, लेकिन यहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की है और ये सफर आसान नहीं था. आज भले ही किंग खान के पास करोड़ो की संपत्ति है लेकिन एक दौर था जब वो एक छोटे से घर में अपनी पत्नी गौरी खान (Gauri Khan) के साथ रहते थे. शाहरुख ने 29 साल पहले फिल्म दीवाना से करियर की शुरुआत की थी और जब तो उनके पास सिर छुपाने की जगह तक नहीं थी। ऐसे में फिल्म प्रोड्यूसर और एक्टर विवेक वासवानी ने उन्हें अपने घर में पनाह दी थी और काफी दिनों तक शाहरुख उनके घर पर ही टिके रहे। इसके बाद वे किराए के घर में रहे थे, तो आइए देखते हैं उस घर की एक झलक.