Shah Rukh Khan Salman Khan Ranbir Kapoor Whose Hair Is Natural And Whose Is Transplanted Know What Aiims Trained Doctor Answers 8177284
सलमान खान और रणबीर कपूर ने करवाया है हेयर ट्रांसप्लांट, जानें किसके बाल हैं नेचुरल और किसने करवाया है ट्रीटमेंट
मशहूर हेयर ट्रांसप्लांट सर्जन और डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर गौरांग कृष्णा ने एक इंटरव्यू में बताया कि शाहरुख खान, सलमान खान और रणबीर कपूर के बाल नेचुरल हैं या फिर ट्रांसप्लांट.
सलमान आज के दौर के सबसे बड़े स्टार हैं लेकिन एक दौर ऐसा आया था जब उनके सिर से बाल उड़ गए थे और उन्हें हेयर ट्रांसप्लांट करवाना पड़ा था और उन्होंने ये एक बार नहीं बल्कि कई बार किया है.
3/8
ट्रांसप्लांट की देन है बाल
आपको बता दें सलमान खान ने हेयर ट्रांसप्लांट भारत में नहीं बल्कि दुबई में रहा है, लेकिन उन्होंने कुछ ट्रीटमेंट भारत में भी कराए गए. ऐसे में आज जो बाल आप सलमान के सिर पर देखते हैं वो ट्रांसप्लांट की देन हैं.
4/8
बालों को 10 में से 7.15 रेटिंग
मशहूर डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. गौरांग कृष्णा ने सलमान के बालों पर बात करते हुए कहा कि सलमान के बालों को 10 में से 7.15 रेटिंग दी जा सकती है... यानी अच्छा रिजल्ट, लेकिन थोड़ी और परफेक्शन की गुंजाइश बाकी है.
5/8
रणबीर का हेयर रिवॉल्यूशन
रणबीर कपूर के लंबे बाल आपने फिल्म एनिमल तो देखे ही होंगे, लेकिन एक दौर था जब उनके सिर पर बालों की थोड़ी दिक्कत थी. दरअसल मशहूर डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. गौरांग कृष्णा के मुताबिक रणबीर को करियर के शुरूआती दौर में बाल झड़ने की दिक्कतों का सामने करना पड़ा था.
6/8
कई बार हेयर ट्रांसप्लांट करवाया
ऐसे में एक्टर ने कई बार हेयर ट्रांसप्लांट करवाया, हालांकि सफलता हाथ नहीं लगी. हालांकि कुछ सालों के बाद एक्सपर्ट्स ने रणबीर को नया लुक दिया और आज उनकी हेयलाइन का पूरा लुक ही बदल गया है और वो पूरी तरह से नैचुरल दिखते हैं.
7/8
कैसे हैं शाहरुख खान के बाल?
सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में, डॉ. गौरांग कृष्णा ने शाहरुख खान के बालों पर बात करते हुए कहा कि उनके बाल पूरी तरह से प्राकृतिक हैं और उन्हें अच्छे बालों का वरदान मिला है. गौरांग ने बताया कि हाल ही में मैं उनसे मिला हूं और उनके बाल कमाल के हैं और बेहद खूबसूरत हैं.
8/8
क्या है घनो बालों के राज
शाहरुख खान ने 2023 में एक्स पर आस्क शाहरुख सेशन के दौरान, एक प्रशंसक ने उनसे उनके बालों के राज़ के बारे में पूछा था. अपने ख़ास अंदाज़ में, शाहरुख़ ने जवाब दिया कि वह आँवला, भृंगराज और मेथी का मिश्रण इस्तेमाल करते हैं
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.